इसके बाद सहायक आयुक्त औषधि दीपक शर्मा ने औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद और पुलिस को साथ लेकर फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्टरी पर छापा लगते ही खलबली मच गई। चेक करने पर फैक्टरी में साबुन, शैंपू, पाउडर, क्रीम, तेल आदि सामान मिला। कुछ सामान ऐसा मिला तो जो फैक्टरी में ही तैयार किया जा रहा था। कुछ सामान ब्रांडेड कंपनी का भी था। बरामद सामान में कुछ सामान एक्सपायरी मिला, जिसे नष्ट कराया गया। बाकी कुछ सामान वापस गोदाम मालिक को सौंप दिया गया। जब फैक्टरी मालिक से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो वह नहीं दिखा पाया।