फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं ईपाश में क्नेक्टिविटी नहीं तो कहीं अंगूठा नहीं कर रहा मैच

विज्ञापन
सुल्तानपुर में राशन लेते उपभोक्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सरकार द्वारा वंचित वर्ग के लोगों को मुफ्त खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। बुधवार को इस योजना की पड़ताल की गई तो पता चला कि खाद्यान्न लेने के लिए वंचितों को राशन की दुकानों पर खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। कहीं ई-पॉश मशीन में कनेक्टिविटी नहीं थी तो कहीं अंगूठा ही मैच नहीं हो पा रहा है। इसके चलते उपभोक्ताओं को कई कई चक्कर दुकानों के काटने पड़ रहे हैं। बहुत सी जगह चीनी भी स्टाक में न होने के कारण नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

कोविड टीका न लगवाने पर नहीं मिला राशन
तीतरो के महंगी में सुबह 11 बजे राशन डीलर राशन का वितरण कर रहा था। यहां पहुंची कार्डधारक किरण देवी ने बताया कि उसे डीलर ने राशन देने से साफ इंकार कर दिया है। उसके इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है। उधर, राशन डीलर सुनील कुमार ने बताया कि महिला के परिवार के कुछ लोगों ने कोविड टीकाकरण नहीं कराया है जिस कारण उसका राशन रोका गया है।
------------------------------
ई-पॉश मशीन डाउन होने पर बंद की दुकान
तबर्रकपुर गांव में दुपहर बाद तीन बजे राशन डिपो की दुकान बंद मिली। यहां बाहर इंतजार में खड़ी मीरा पत्नी ओमपाल ने बताया कि वह राशन लेने आई है, लेकिन दुकान बंद पड़ी। उसने बताया कि पिछली बार उसे राशन के साथ चीनी नहीं मिली। उधर, राशन डीलर विनीत कुमार का कहना था कि ई-पॉश मशीन की बैटरी डाउन हो गई थी। जिस कारण वह दुकान बंद करके मशीन को चार्ज करने के लिए गया था। उसने बताया कि चीनी उसे भी वितरण के लिए प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

----------------------------
अंगूठा मैच न होने पर वृद्ध को नहीं मिला राशन
चिलकाना के सुलतानपुर में दोनों राशन डीलरों के यहां सांय चार बजे राशन लेने वालों की लाइन लगी हुई थी। एक यूनिट पर पांच किलो गेहूं तथा चावल वितरित किया गया। सुलतानपुर के 68 वर्षीय अरुण कुमार राशन लेने आया था, लेकिन मशीन में अंगूठा मैच न होने के कारण परेशान था। राशन डीलर ने उपभोक्ता को आधार कार्ड में अंगूठा निशान ठीक कराने के लिए कहा। इसके बाद वह लौट गया।
-------------------------------
दिन भर मशीन में नहीं रही कनेक्टिविटी, राशन से वंचित रहे लोग
ब्लाक साढौली कदीम के गांव रसूलपुर में दुपहर के वक्त सस्ता गल्ला की दुकान पर मौजूद ग्रामीण बबली, रहमानी, आशीष ने बताया कि मशीन में अंगूठा लगाने के लिए उन्हें कई कई चक्कर लगाने पड़ रहे है। कई बार तो मशीन अंगूठा ही नहीं पकड़ती जिससे वे राशन से वंचित रह जाते हैं। डीलर इसरान का कहना है कि सुबह से ही मशीन में कनेक्टिविटी नहीं आ रही है। इसके चलते समय से राशन वितरण करने में परेशानी आ रही है। डीलर का कहना है कि उक्त समस्या से कई बार विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें