फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
नागल में क्षतिग्रस्त कार और मौके पर इक्टठा ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बुधवार की दुपहर बाद कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नागल क्षेत्र के गांव नगली मेहनाज निवासी फाजिल (50) पुत्र मंजूर अपनी पत्नी मुनीजा के साथ बाइक पर नागल से सामान लेकर अपने गांव लौट रहा था। दुपहर बाद करीब दो बजे जब वह हाईवे से भरतपुर मोड़ पर पहुंचा तो तभी पीछे से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को चालक सहित कब्जे में ले लिया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। उधर, थानाध्यक्ष बीनू चौधरी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें