फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में धांधली का प्रयास हुआ तो होगा जबरदस्त विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा और रालोद जिलाध्यक्षों ने कहा कि मतगणना में धांधली का प्रयास हुआ तो जबरदस्त विरोध किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतगणना स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्जिट पोल के माध्यम से भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मतगणना निष्पक्ष कराने की मांग की।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष रागिब अंजुम और रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने एक्जिट पोल को भ्रामक बताते हुए उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी एक्जिट पोल के माध्यम से इसी तरह का भ्रामक प्रचार हुआ था, लेकिन वहां भी परिणाम एक्जिट पोल के ठीक उलट आए थे। उन्होंने कहा कि यदि मतगणना में किसी प्रकार की धांधली का प्रयास हुआ तो सपा-रालोद कार्यकर्ता इससे निबटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर्ष के साथ संयम बरतने का आह्वान किया। प्रशासन पर सरकार के दबाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बात पर भी नजर रखी जाएगी कि भाजपा के लोग हमारे कार्यकर्ताओं के बीच में घुसकर अराजकता न फैला सके। इस दौरान रालोद के प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, सपा के जिला प्रवक्ता फैसल सलमानी, जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी, कंवरपाल अहमदपुर, जुमला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें