फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को घर से निकाला, मारपीट कर बीच सड़क पर दिया तीन तलाक, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 04 Mar 2024 08:26 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक व्यक्ति ने प्रेमिका के चक्कर में अपनी पत्नी को पहले पीटा और फिर घर से बाहर निकाल दिया। यही नहीं बाद में पत्नी को बीच सड़क पर तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
सहारनपुर में तीन तलाक का मामला सामने आया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र में प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, पति ने पत्नी को तीन तलाक भी दे दिया। विवाहिता के पिता ने दामाद सहित छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दहेज की खातिर भी परेशान करने का आरोप लगाया है।

थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सड़क दूधली निवासी शौकत अली ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी नगमा की शादी खाताखेड़ी निवासी लियाकत अली से की थी। शादी में दहेज का सभी सामान दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी दामाद और ससुराल पक्ष के लोग बेटी को दहेज की खातिर परेशान करते रहे। इसको लेकर कई बार दोनों परिवार के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन उसके बाद भी बेटी को प्रताड़ित किया गया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, लियाकत के क्षेत्र में ही रहने वाली एक महिला से प्रेम-संबंध हो गए। इसका पता लगने पर नगमा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। नगमा घर के बाहर खड़ी होकर पति और ससुराल पक्ष के लोगों से घर में रखने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसको घर के अंदर घुसने नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें: RLD Candidate List: जयंत ने खेला बड़ा दांव, बागपत से राजकुमार सांगवान, बिजनौर से चंदन चौहान को बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन

आरोप है कि लियाकत ने मोहल्ले में ही कई लोगों के सामने नगमा को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पीड़िता बच्चों को लेकर मायके चली गई। आरोप है कि दहेज की खातिर भी नगमा को परेशान किया गया। कोतवाली मंडी प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि नगमा के पिता की तहरीर पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: RLD के दो विधायक बनेंगे मंत्री, सामने आए नाम, सियासी गलियारों में ये भी चर्चा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें