जैन कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जेवी जैन कॉलेज में बास्केटबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई । इस दौरान पुुरुष वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता सोनेट क्लब की टीम ने जीती और महिला वर्ग के मुकाबले सेमीफाइनल तक हुए। इसी तरह बैडमिंटन में सेमीफाइनल तक के मुकाबले हो सके।
प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पहले मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय गर्ग, यूनानी चिकित्सक हकीम आसिफ ने मेजर ध्यानचंद के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। महिला वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट मैरीज एकेडमी ने रॉयल क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल जारी था। पुरुष वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सोनेट क्लब ने राइजिंग स्टार को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में गौरी विरमानी ने दिव्यांशी चौधरी, दूसरे क्वार्टर फाइनल में अनिष्का मलिक ने नंदिनी त्यागी, तीसरे क्वार्टर फाइनल में कात्यानी अग्रवाल ने रूचि तथा चौथे क्वार्टर फाइनल में अर्शिया दुआ ने जोसिका सिंह को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग में अदीब खान ने हर्ष पांचाल, करण गुंबर ने गौरव धीमान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आयोजक डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया आगे के मुकाबले देर शाम तक चलनेे के कारण पुरस्कार वितरण सोमवार को होगा। इस मौके पर डॉ. हरवीर सिंह, सुधीर कुमार, विपुल सिंघल, अंजली, महिमा, पप्पन कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को जंयती पर जैन कॉलेज में खिलाडियो से परिचय नगर विधायक संजय गर्ग- फोटो : SAHARANPUR