- हरिद्वार से लाकर शिवालयों में गंगाजल उपलब्ध कराने में जुटे अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा और हिंदू योद्धा परिवार ने सहारनपुर जिले के मंदिरों में हरिद्वार से लाया हुआ गंगाजल उपलब्ध कराने का कार्य शुरू कर दिया है।
महासभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक चौधरी विश सिंह कांबोज ने बताया कि उनकी टीम ने छोटे मंदिरों में दो लीटर और बड़े मंदिरों में पांच लीटर गंगाजल देने की व्यवस्था बनाई है। उनकी टीम में विजयकांत चौहान सहित अन्य लोग शामिल हैं, जो हरिद्वार से गंगाजल लाकर मंदिरों तक उपलब्ध कराने की व्यवस्था में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि सहारनपुर के सभी मंदिरों में शिवरात्रि से पहले गंगाजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि टीम के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। ब्यूरो