फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेपेटाइटिस पसार रहा पांव, हर माह सौ से अधिक नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में हेपेटाइटिस (पीलिया) तेजी से पैर पसार रहा है। बीते करीब एक माह से लगातार मामले सामने आ रहे हैं। अकेले एसबीडी जिला अस्पताल में हर माह 100 से अधिक नए मरीज पहुंच रहे हैं। गंभीर बात यह है कि इन मरीजों में हेपेटाइटिस बी और सी से भी ग्रसित हैं।
विज्ञापन

सामान्य पीलिया सामान्य दवाओं से ठीक हो जाता है, लेकिन हेपेटाइटिस बी और सी खतरनाक पीलिया होता है, जो लीवर पर अटैक करता है। यह एक शांत संक्रमण है। अधिकतर लोगों को इस संक्रमण के होने का पता ही नहीं चल पाता है। हेपेटाइटिस बी और सी लीवर कैंसर का कारण बनता है। ऐसे में जरूरी है कि कोई भी लक्षण नजर आने पर तुरंत अच्छे चिकित्सक से संपर्क करें। हेपेटाइटिस लीवर से जुड़ी बीमारी है। इसके लक्षण अन्य बीमारियों से काफी मिलते-जुलते हैं। इसीलिए डायग्नोस्टिक टेस्ट के बिना इसकी पहचान करना आसान नहीं होता है। यह संक्रमण पांच प्रकार के हेपेटाइटिस वायरस के कारण होता है। इसमें हेपेटाइटिस-ए, बी, सी, डी और ई (एचएवी, एचबीवी, एचसीवी, एचवीवी और एचईवी) शामिल हैं। उधर, नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ का कहना है कि हेपेटाइटिस के मरीज पहले की तरह सामान्य संख्या में आ रहे हैं। चूंकि मरीजों को एक महीने की दवा दी जाती है तो वह अगले महीने फिर आते हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या रिपीट होती है।
-------
अस्पताल में मुफ्त मिलती है दवा
एसबीडी जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस बी और सी की दवाएं मुफ्त मिलने की शुरूआत करीब आठ माह पहले से हुई। हेपेटाइटिस-बी और सी की दवाएं दो अलग-अलग तरह की डिब्बियों में आती हैं। बाजार में इन दोनों डिब्बियों की कीमत आठ से दस हजार रुपये है। इस लिहाज से मरीज की एक माह की दवाएं 10 से 15 हजार रुपये तक आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
हेपेटाइटिस फैलने के कारण
- हेपेटाइटिस ए दूषित भोजन और पानी के सेवन से फैलता है।
- हेपेटाइटिस बी संक्रामक रक्त या किसी दूसरे द्रव्य पदार्थों के संपर्क में आने पर फैल सकता है।
- हेपेटाइटिस सी यानी एचसीवी (हेपेटाइटिस -सी वायरस) के कारण होता है और संक्रमित खून या इस्तेमाल की हुई सुई के लगाने से होता है।
- हेपेटाइटिस डी, डी वायरस के कारण होता है। हेपेटाइटिस डी सिर्फ उनको होता है जो पहले से ही हेपेटाइटिस बी से ग्रस्त होते हैं।
- हेपेटाइटिस बी व हेपेटाइटिस डी दोनों के साथ होने पर स्थिति काफी जटिल हो जाती है।
- हेपेटाइटिस ई फैलने का मुख्य कारण भी दूषित जल और भोजन होता है।
-------
हेपेटाइटिस के लक्षण
- बुखार तथा त्वचा और आंखों में पीलापन होना।
- पेशाब का पीला आना और थकान रहना।
- भूख नहीं लगना तथा जी कच्चा रहना और उल्टी आना।
- वजन कम होना और पेट में दर्द होना।
- जोड़ो में दर्द और डायरिया होना।
- फ्लू वाले लक्षण आना।
-------
हेपेटाइटिस से बचाव
- भोजन करने से पहले हाथों को अच्छे से धुलें।
- दूषित पानी और दूषित भोजन करने से बचें।
- हेपेटाइटिस बी का टीका जरूर लगवाएं।
- इस्तेमाल की गई सुई से इंजेक्शन न लगवाएं।
- असुरक्षित यौन संबंध से बचना चाहिए।
- नाई और एक ही ब्लेड से शेव नहीं करानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें