फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग से भारी नुकसान

विज्ञापन
राम नगर पठानपुरा में घर लगी आग से जला घर का सामान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रामनगर पठानपुरा में एक मकान में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। लोगों ने पानी डालकर बामुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर पठानपुरा देवकांत का मकान है। उनके घर के ऊपरी हिस्से में कुसुम परिवार के साथ किराए पर रहती है। बृहस्पतिवार की शाम वह घर में बने मंदिर में ज्योत जलाकर कुछ देर के लिए घर से बाहर गई थी। तभी, ज्योत के जरिए कमरे में रखे सामान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखकर कुसुम को जानकारी दी। इसके बाद कुसुम ने लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया है। आग में घर में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। तंग गली होने की वजह से फायर बिग्रेड नहीं आ सकी।
विज्ञापन

गिरी दीवार, बड़ा हादसा होने से बचा
सहारनपुर। गांधी पार्क में प्रभु जी की रसोई के ऊपर नगर निगम द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक हिस्से की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई व्यक्ति नहीं खड़ा था और बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें