फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी इकबाल गैंग का सदस्य राशिद गिरफ्तार

विज्ञापन
बेहट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया राशिद - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। पुलिस ने खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला गैंग का एक और साथी राशिद को गिरफ्तार किया है। राजस्व अभिलेखों में कूट रचना कर ग्लोकल यूनिवर्सिटी का संचालन करने वाले अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम की गई सार्वजनिक उपयोग (पट्टों) की भूमि के मामले में दर्ज रिपोर्ट में वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक दो राजस्व निरीक्षकों समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस को इस मामले में हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली, बेटा जावेद आदि की तलाश है।
विज्ञापन

बेहट तहसील के राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार ने 14 अक्टूबर 2021 को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली, बेटे जावेद, तत्कालीन एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता, राजस्व निरीक्षक बीरबल, जनेश्वर प्रसाद, पवन सिंह, लेखपाल मो. शोएब व शेरपुर पेलो निवासी अखलाक, सुरेंद्र, संजय, राशिद और अब्दुल रहमान आरोपी बनाए गए थे। इनमें राजस्व निरीक्षक बीरबल व जनेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र, संजय, अब्दुल रहमान, अखलाक व हाजी इकबाल के बेटे अलीशान का नाम जांच में सामने आने के बाद गिरफ्तारी हो चुकी है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि मंगलवार को बेहट पुलिस ने एक और आरोपी राशिद पुत्र शकील निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल को मिर्जापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गाड़ा तिराहे से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया राशिद, हाजी इकबाल गैंग का है। उससे पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने बताया कि अन्य वांछितों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें