फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री मेहंदीपुर धाम के लिए भक्तों का जत्था रवाना

विज्ञापन
गंगोह से श्रद्वालुओं के जत्थे को रवाना करते सांसद प्रदीप चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। अनेक राज्यों से आए एक हजार से अधिक भक्तों का जत्था मेहंदीपुर स्थित श्री बालाजी धाम के लिए रवाना हुआ। मान्यता है कि वहां सवामणी और पूजा-अर्जना करने से भक्तों के संकट टल जाते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को श्री बाला जी संकट मोचन सेवा समिति के तत्वावधान में यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित अनेक राज्यों से आए करीब एक हजार से अधिक यात्रियों का जत्था 10 बसों और कारों में श्री बालाजी धाम मेहंदीपुर राजस्थान के लिए रवाना हुआ। समिति अध्यक्ष और धाम के महंत सुशील शर्मा के सानिध्य में श्रद्धालुओं के जत्थे को भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने नारियल फोड़ और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पवित्र कंकराली सरोवर किनारे स्थित धाम परिसर में सुबह से ही भजन कीर्तन का सिलसिला चल रहा था। संजय कम्हेडा, सुनील अग्रवाल, कुमार फौजी, मुकेश नामदेव, अवनीश सिंघल, राकेश सैनी, सुनील ऐरन, मुकेश गर्ग, बिजेंद्र शर्मा, विवेक गर्ग, अशोक वर्मा, अनुराग शर्मा, संजय प्रजेश आदि का सहयोग रहा। चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, बसंत शर्मा, राजेश नामदेव, अरविंद शर्मा आदि ने तीर्थयात्रियों को शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें