सहारनपुर। जिले में सोमवार को राम नवमी के मौके पर भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इन शोभायात्राओं में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जगह जगह इनका पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
अंबेहटा में श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में श्री राम नवमी पर्व पर प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद मंदिर ठाकुरद्वारा में हवन हुआ। दोपहर बाद विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मंदिर श्री राम चन्द्र जी महाराज से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मोहल्लों से होकर निकली। यात्रा में राम भक्त प्रभु श्री राम का जयकारा लगाते हुए पालकी लेकर चल रहे थे। राकेश मित्तल, अंजय गुप्ता, नितिन भटनागर, राजू चौधरी, सन्नी मित्तल, आशू रुहेला, सुरेश छलेरिया, आलोक मित्तल, विनोद मित्तल, मोनू छलेरिया रहे।
सरसावा के भूमिया खेड़ा शिव चौक हनुमान मंदिर बनखंडी मंदिर आदि में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाते हुए श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखे। मुख्य कार्यक्रम अंबाला रोड स्थित अखंड सत्संग भवन मंदिर में मनाया गया। जहां सर्वप्रथम भगवान श्री राम एवं राम दरबार की पूजा अर्चना करने के पश्चात शाम के समय परंपरागत रूप से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। सहारनपुर से आए सांवरा संकीर्तन मंडल के भजनों की धुन पर हर कोई झूमता नजर आया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की पालकी सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। राजकुमार कत्याल, किशन लाल कत्याल, राजकिरण, रमेश सुखीजा, राकेश साहनी, खैराती लाल, मानस रल्हन, हरिओम, प्रेमनाथ गुंबर, रोशन लाल आदि रहे। नकुड़ में श्री राम जन्मोत्सव समिति के सौजन्य ने निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक मुकेश चौधरी ने भगवान श्री राम की आरती कर एवं फीता काटकर किया। शोभा यात्रा में विभिन्न बैंड बाजे, रथ, घोड़ा गाड़ी सम्मिलित रहे तथा श्री खाटू श्याम, भगवान विष्णु, महावीर हनुमान और भगवान भोलेनाथ की बारात की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा पुराना सत्संग भवन से शुरू होकर श्री नकुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जगमाल सैनी, सचिन शर्मा, अजय गर्ग, सुरेश सिंघल, अरविंद नामदेव, दिवाकर अग्रवाल, पूर्व पालिका चेयरमैन धनीराम सैनी, धीरज सिंघल, सुभाष सिंघल, मनोज गोयल, राजकुमार सेन, पंकज जैन, आलोक जैन, सचिन शर्मा, विनीत शर्मा रहे।
बिहारीगढ़ में प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के तत्वावधान में शोभायात्रा का शुभारंभ जानी राणा ने किया। नगर के विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। कमेटी अध्यक्ष नगेंद्र कुमार ने बताया कि इससे पहले 24 घंटे तक रामायण का अखंड पाठ किया गया। पंडित देवेंद्र अमोली के द्वारा यज्ञ किया गया। विनोद एडवोकेट, यशपाल सिंह, जयमल सिंह, अमित धीमान, मा राम कुमार, अंकुर, अभय, प्रवेश, अंकुश शर्मा, सोनू धीमान, प्रशांत, मोहित आदि रहे।