उन्होंने कहा कि रात 12 बजे तक हम वहां सड़कों पर घूम रहे थे। पर्यटक भी रात में बिना किसी डर के घूमते हुए दिखाए थे, जो नजारा सुकून देने वाला था। पिछले कुछ समय में कश्मीर में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा था। स्थिति सामान्य लग रही थी, लेकिन मंगलवार की घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।
सांसद इमरान मसूद ने कहा कि आतंकियों ने परिजनों के सामने लोगों को मारा है। यह घटना बेहद दुखद है। सरकार को इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले से सख्ती से निपटना चाहिए। सरकार आतंकवाद के साथ किसी तरह से समझौता न करें।
आतंकी हमले में 26 पयर्टकों की नृशंस हत्या की गई
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं।