फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कार में चला रहे थे प्रतिबंधित इंजेक्शन की फैक्टरी, तीन पकड़े

Wed, 23 Apr 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के गंगोह में पुलिस ने प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन निर्माण और तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गंगोह में पुलिस ने प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन निर्माण और तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तीन भाइयों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो भागने में कामयाब रहे। इनके पास से दो कार, भारी मात्रा में इंजेक्शन, ऑक्सीटोसिन, नकदी, केमिकल व उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपियों ने ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने की तकनीक यू-ट्यूब और फेसबुक के माध्यम से सीखी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थाने के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा: मेरठ में पति के लिए भिड़ी दो पत्नियां, जमकर मारपीट, खींचे एक-दूजे के बाल

पुलिस के अनुसार, ब्रेजा और ऑल्टो कार में सवार गांव कुंडाकला निवासी तीन सगे भाइयों नूरहसन, भूरा और सोनू को पुलिस ने लखनौती रोड स्थित आलमपुर तिराहे से गिरफ्तार किया है।

कारों की तलाशी लेने पर उनमें 575 तैयार प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, 30 लीटर तैयार ऑक्सीटोसिन, साढ़े आठ लाख रुपये, 6 पैकिंग मशीनें, रसायनिक उपकरण और केमिकल बरामद हुए। औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने जांच कर इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

जांच के लिए नमूने लेकर सील किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह काफी समय से यह धंधा कर रहे हैं। आरोपी इस काम के लिए जरूरी कच्चा माल दिल्ली से मंगवाते थे।

इंजेक्शन उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब आदि राज्यों के अनेक जनपदों में सप्लाई किया करते थे। आरोपी नूरहसन के खिलाफ पूर्व में थाना जनकपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। गिरोह के दो सदस्य भूरा और उस्मान सगे भाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें