फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्षो के बाद वस्तु एवं सेवाकर विभाग भेज रहा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को वस्तु एवं सेवाकर विभाग के नवागंतुक अतिरिक्त आयुक्त श्रेणी-1 एसपी सिंह से भेंट की। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा दो वर्ष पश्चात जीएसटी जमा कराने को लेकर नोटिस भेजे जा रहे हैं। जिससे उद्यमियों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने कहा कि राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग और केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग उद्यमियों के साथ संयुक्त रूप से एक बैठक का आयोजन कराया जाए। जिसमें संस्था के सदस्यों की समस्याओं का समाधान करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि ब्याज माफी योजना के तहत भुगतान जमा करने के बावजूद तहसील से वसूली प्रमाणपत्र वापस नहीं हुए हैं। अतिरिक्त आयुक्त श्रेणी-1 एसपी सिंह ने कहा कि किसी भी उद्यमी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही अधिकारियों और उद्यमियों की बैठक बुलाई जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केआर सिंघल, हरजीत सिंह, राजेश सपरा, प्रियेश गर्ग, अशोक गांधी, परमजीत सिंह, विनय दहूजा, सुरेंद्र मोहन कालरा, आशीष मिगलानी, राही मक्कड़, कुशल शर्मा, संदीप ठकराल, राजीव सुखीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें