फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भटठा मजदूरों ने किया प्रदर्शन, पथाई रेट तय करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पथाई रेट तय करने सहित अन्य मांगों को लेकर ईंट भट्ठा श्रमिकों ने सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस के बैनर तले उप श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सीजन समाप्त होने वाला है लेकिन अभी तक ईंट भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों के रेट तय नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को लेबर कालोनी स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद श्रमिकों ने उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि दो महीने के बाद बरसात का सीजन शुरू हो जाएगा। इसके बावजूद ईंट भट्ठा श्रमिकों के लिए पथाई से लेकर अन्य कार्यों के रेट तय नहीं हुए हैं। कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए भट्ठा मजदूरों के काम के रेट तय होने चाहिए। ऐसा नहीं होने पर संगठन उप श्रमायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा। उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के अंदर ईंट भट्ठा श्रमिकों के नए और सम्मानजनक रेट तय कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों को सीटू के जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार, किसान सभा के जिलाध्यक्ष राव दाउद खां, सोनू कुमार, कृपाराम, मेलाराम मौर्य, चंद्रपाल सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान सनी कुमार, सोमपाल, सागर, चमन, कर्णपाल, रामकुमार, नरेंद्र कुमार, श्यामू, राजपाल, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें