फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की जमीन से छेडछाड़ कर नाली से स्लैब हटवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में असामाजिक तत्वों ने नगर निगम की जमीन पर बनी नाली का स्लैब हटवा दिया। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मामले की जानकारी नगर आयुक्त को हुई तो उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हकीकत जानी और संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि तत्काल इस जमीन को दुरुस्त कराया जाए। इस दौरान लोगों ने आसपास की गलियों में अपड़े कूडे़ के ढेर को तत्काल हटवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मामला मोहल्ला मिश्रान खालापार स्थित रजौली हाउस के बराबर वाली गली का है। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर देखा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने गली की नाली पर बने स्लैब को उतरवा दिया। स्लैब उतारे जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरायुक्त ने स्थानीय लोगों ने स्लैब हटाने वाले तत्वों की बाबत जानकारी ली। जिन्होंने स्लैब हटवाए गए उनको भी चिह्नित किया गया है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध विभागीय जांच बैठाने के की बात कही, साथ ही संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि स्लैब को तत्काल प्रभाव से लगवाया जाए। साथ ही गली में कूड़े के ढेर को भी समय से हटवाया जाए। उन्होंने आसपास जगह जगह फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों की समस्याओं को समय रहते निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान संजीव कुमार, राकेश मदान, गोपाल, जीएस बेदी, सूरज ठक्कर व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें