फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर बना प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
स्टेडियम में वुशू प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय बालक एवं बालिका वर्ग की 20वीं जूनियर व यूथ वुशू प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर ओवरऑल विजेता बना।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 17 सितंबर से शुरू हुई। प्रतियोगिता में 28 जिलों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। तीसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों के बीच फाइनल राउंड हुए, जिसमें गौतमबुद्धनगर, मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने भी पदक जीते। वुशू एसोसिएशन सहारनपुर के महासचिव सोनवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता गौतमबुद्धनगर बना, जबकि सानशाऊ में प्रथम स्थान मेरठ और द्वितीय स्थान गौतमबुद्धनगर का रहा। एआरटीओ आरपी मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अग्निवेश चौधरी, अभय चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कारों का वितरण किया। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव मनीष कक्कड़ और अध्यक्ष सोहेल अहमद ने खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की। निर्णायक मंडल में गोपाल सेठ, शकील गुर्जर, अमीर आलम सैफी, संजीव शुक्ला, जितेंद्र कुमार, राज विपिन जोशी, एसएन विद्यार्थी, प्रमोद कुमार, अमित शर्मा, हरिओम, करण और मनोज गुप्ता रहे। इस दौरान क्षेत्रीय क्षेत्र क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, सोहेल अहमद, प्रवेश रावत, डॉक्टर एके गुप्ता, चेतन गुर्जर, रश्मि टेरेंस आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम का संचालन आकाश चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें