फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर: एक ही दिन में दो महिला समेत चार की मौत, गांवों में मची खलबली, दहशत में लोग

Thu, 12 Oct 2023 01:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में बुखार के कहर से लोग दहशत में है। यहां एक ही दिन में दो महिला समेत चार लोगों की बुखार से मौत हो गई। 24 घंटे के भीतर चार की मौत होने से गांवों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात का मौसम खत्म होते ही क्षेत्र में संक्रामक रोग का खतरा बढ़ गया है। नूनाबड़ी में एक बुर्जुग महिला की तेज बुखार के चलते मौत हो गई, जबकि एक ही दिन में दल्हेड़ी में महिला सहित दो लोगों की मौत हुई। वहीं, सिसौनी में एक वृद्ध की मौत होने से खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग सब कुछ जानकर भी अंजान बना हुआ है। सिसौनी गांव में बुखार से एक माह के अंदर यह आठवीं मौत हुई है।

विज्ञापन


सहारनपुर में बड़गांव क्षेत्र के गांव नूनाबड़ी में ग्राम प्रधान शोयब की माता अनवरी (75) की चार दिन पहले बुखार आने के बाद हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने देवबंद के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

दल्हेड़ी गांव में समेर कश्यप (60) बुखार से पीड़ित चल रहे थे, उनकी भी मौत हो गई। वहीं, इसी गांव में संतकुमार भगत की पुत्रवधु दीक्षा (27) को दो दिन पहले ही बुखार की शिकायत हुई थी। बुधवार को देवबंद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: UP: दूल्हे ने कार न मिलने पर शादी से किया इनकार, फूफा के बेटे संग विदा हुई दुल्हन, तोहफे में दामाद को मिली कार
विज्ञापन

दल्हेड़ी में एक दिन में एक साथ हुई दो मौतों को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, सिसौनी गांव में पूर्व प्रधान श्यामसिंह (67) की बुखार की शिकायत के चलते मौत हो गई। बता दें कि सिसौनी गांव में बुखार जमकर कहर बरपा रहा है। एक माह में आठ लोगों की मौत होने से हड़कंप मचा हुआ है। सबसे पहले सिसौनी में पाल्लन, धीर सिंह, छात्रा इयांशी, फौंदी, ओमवती, छोटा, सोम्मी, पूर्व प्रधान श्यामसिंह सहित आठ मौत होने से दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas Conflict: इस्राइल में फंसा मेरठ के मोहित का परिवार, पत्नी हैं भाजपा नेता के भतीजे की बेटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें