फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज हत्याकांड में बड़ा खुलासा: चचेरे भाई ने दोस्त की मदद से दिया वारदात को अंजाम, 80 लाख की भूमि बनी वजह

Tue, 10 Oct 2023 04:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में पंकज की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पकंज की हत्या उसके चचेरे भाई ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नीली कमीज में मुख्य आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवबंद में हुई छात्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। उसके चचेरे भाई ने ही 80 लाख रुपये की भूमि की खातिर छात्र की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी और वारदात में शामिल रहे उसके दोस्त को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक बरामद हो गई है।

विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर थाना चरथावल के गांव कान्हाहेड़ी निवासी पंकज पुत्र रमेश कश्यप देवबंद के मोहल्ला कायस्थवाड़ा अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई करता था।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: गायिका फरमानी नाज का भाई और पिता खुर्शीद की हत्या में गिरफ्तार, एक आरोपी अभी भी फरार

विज्ञापन

पंकज कक्षा 12 का छात्र था। 30 सितंबर को पंकज लापता हो गया और तीन अक्तूबर को देवबंद क्षेत्र में काली नदी में उसका शव पड़ा मिला था। चाकू से गले और सीने पर वार कर पंकज की हत्या की गई थी।

मृतक के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। अनुराग उर्फ रितिक पुत्र नेताब सिंह निवासी गांव कान्हाहेड़ी थाना चरथावल मुजफ्फरनगर और उसके दोस्त उज्जवल धीमान पुत्र संजय धीमान निवासी गांव कुरलकी कोतवाली देबवंद को अंबेहटा-देवबंद रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक बरामद हुई।

ऐसे दिया था हत्याकांड को अंजाम
पूछताछ में अनुराग ने बताया कि पंकज उसके तहेरा भाई था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके ताऊ रमेश के पास आठ बीघा भूमि है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये है। ताऊ उस पर बहुत भरोसा करते थे। उसे मालूम था कि अगर पंकज को रास्ते से हटा दिया जाए तो ताऊ अपनी भूमि उसके नाम कर देंगे। इसीलिए उसने पंकज की हत्या करने का प्लान बनाया।

इस काम में उसने अपने दोस्त उज्जवल को भी शामिल किया। हत्या के बदले उज्जवल को दो लाख रुपये देना तय हुआ था। हत्या से एक दिन पहले पंकज को फोन कर उसने मां बाला सुंदरी मंदिर के मेन गेट पर बुलाया था। वह और उसका साथी बाइक से वहां पहुंचे थे। वह पंकज को अपने साथ ले गए और काली नदी के पास ले जाकर चाकू से गर्दन और छाती पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह वापिस अपने गांव लौट गए थे।
विज्ञापन

ऑनलाइन मंगाया था चाकू
अनुराग कई दिनों से पंकज की हत्या करने की साजिश रच रहा था। हत्या के लिए उसने चाकू भी ऑनलाइन बुक कराकर मंगवाया था। वारदात के बाद आरोपियों ने चाकू को जंगल में दबा दिया था।

इसके साथ ही आरोपियों ने अपने कपड़े बदले और पुराने कपड़ों को जला दिया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस 500 से अधिक सीसीटीवी चेक किए। आरोपियों ने पंकज की गर्दन पर दस से अधिक वार कर रखे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें