फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के चार और मरीज मिले, अभी तक 33 मामले सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में डेंगू चारों ओर पैर पसार रहा है। शनिवार को सरसावा, पुवांरका, रामपुर मनिहारान और देवबंद में डेंगू का एक-एक मरीज मिला। जनपद में इस बार अभी तक 33 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मिले डेंगू के मरीजों में एक सरसावा के गांव चतरसाली में, दूसरा पुवांरका के गांव होजखेड़ी में, तीसरा रामपुर मनिहारान के गांव हलगोवा में और चौथा देवबंद में मिला है। इन सभी की जांच सरकारी अस्पतालों में हुई। डेंगू की पुष्टि होते ही विभाग संबंधित परिवारों में लोगों के नमूने लेने की तैयारी में जुट गया है, जिससे अन्य किसी व्यक्ति में डेंगू होने या नहीं होने का पता लगाया जा सके। जनपद में अभी तक डेंगू के 33 मामले सामने आ चुके हैं। चार मरीज शुक्रवार को ही सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें