स्थानीय लोगों का कहना है कि वह कई दिन से शिकायत करना चाह रहे हैं, लेकिन नगर निगम में अवकाश होने के कारण शिकायत दर्ज नहीं हो सकी है। सहरी और इफ्तार के समय पानी की सबसे अधिक जरूरत रहती है जिसके लिए भी पानी पड़ोसियों से मांगना पड़ रहा है। इसके अलावा दिन के कार्य जैसे नहाना, कपड़े धुलना जैसे कार्य भी प्रभावित हैं। निवर्तमान पार्षद गुलशेर की शिकायत पर अब पांच दिन बाद नगर निगम की टीम लाइन को जोड़ने के लिए पहुंची है।
स्थानीय लोगों का कहना...
- निवर्तमान पार्षद गुलशेर ने बताया कि पाइपलाइन फटी होने के कारण करीब पांच हजार परिवार कई दिन से परेशान हैं। कई बार फोन करने के बाद नगर निगम की टीम लाइन को जोड़ने के लिए शनिवार को पहुंची है।
- मुजम्मिल ने बताया कि पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। कई कॉलोनियों के लोग परेशान हैं। रमजान का माह चल रहा है, जिसमें विभिन्न जरूरतों के लिए पानी की अधिक आवश्यकता रहती है।
- मोहम्मद अफजल का कहना है कि कई दिनों से पानी नहीं आने के कारण बहुत परेशानी हो रही है। जिन लोगों के घरों में सबमर्सिबल लगा है सहरी और इफ्तार के दौरान वह टोंटी में पाइप लगाकर घर के बाहर पानी बांट रहे हैं।
- आसिफ ने बताया कि नहर के किनारे-किनारे बिछी पाइपलाइन से कई कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति होती है। पांच दिन से लाइन फटी है, जिसके कारण हजारों घरों में पानी नहीं है। लोग बेहद परेशान हैं।
यह भी पढ़ें: Baghpat: खता किसी की-सजा किसी को..., पुलिस ने बेगुनाह रोजेदार को रातभर हवालात में रखा, तड़पता रहा भूखा-प्यासा
शिकायत मिलते ही टीम को भेजा - जेई
संबंधित क्षेत्र के जल कल विभाग के अवर अभियंता विनीत राणा ने बताया कि उन्हें शनिवार को ही लाइन फटे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम को मौके पर भेज कर लाइन को चालू कराया जा रहा है। उनका कहना है कि हो सकता है पूर्व के दिनों में भी शिकायत की गई हो, लेकिन उन्हें सूचना शनिवार को ही मिली।
यह भी पढ़ें: तड़प-तड़पकर टूट गईं बेजुबान पक्षी की सांसें, नम हुई हर किसी की आंख