फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूपबत्ती की फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नकुड़ तिराहे के नजदीक धूपबत्ती की फैक्टरी में आग लग गई। पता लगते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। घटना के समय फैक्टरी में कर्मचारी काम कर रहे थे और बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर क्षेत्र में नकुड़ तिराहे से मानकमऊ की तरफ जाने वाले रास्ते पर अरुण लोधी की धूपबत्ती की फैक्टरी है। रविवार सुबह साढ़े 11 बजे कर्मचारी फैक्टरी में काम कर रहे थे। इसी दौरान फैक्टरी के एक हिस्से में रखे कच्चे माल में अचानक आग लग गई। सूचना पर सीएफओ तेजवीर सिंह और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग फैली नहीं और बड़ा हादसा होने से टल गया। सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि टीम ने तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया। उस समय फैक्टरी में कर्मचारी काम कर रहे थे। हादसा शार्ट सर्किट की वजह से बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें