सहारनपुर के गांव शेखपुरा कदीम में स्टार पेपर मिल के लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में लगीं हैं। आग में लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में परागपुर रोड पर जंगल में स्टार पेपर मिल का लकड़ी का गोदाम है। यहां पर सूखी लकड़ी रखी जाती है। ग्रामीण फैजान, शेखावत और राजकुमार ने बताया कि करीब सवा आठ बजे उन्होंने पेपर मिल के लकड़ी के गोदाम आग की लपटें उठती देखीं। इसके पश्चात बड़ी संख्या में ग्रामीणाें मौके पर पहुंचे और भीड़ लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
मदरसा और पेट्रोल पंप किया बंद
जिस जगह पर आग लगी है, उससे कुछ दूरी पर मदरसा है। आग लगने के बाद प्रबंधकों ने एहतियात के तौर पर मदरसा बंद कर दिया। यहां पढ़ने वाले छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। इसके अलावा घटनास्थल से 800 मीटर की दूरी पर टपरी मार्ग पर पेट्रोल पंप हैं, जिसे दमकल विभाग के अधिकारियों ने बंद करा दिया।
यह भी पढ़ें: UP: गर्भवती का गला दबाकर मारने की कोशिश, विरोध करने पर धमकी देकर फरार, दीवार पर नाम लिख बदनाम कर रहे मनचले