सहारनपुर। नुमाइश कैंप में बुुटीक में आग लग गई। इससे करीब 20 लाख रुपये का माल जल गया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
नुमाइश कैंप के नीलकंठ विहार वाली गली के पास भाजपा के केशव मंडल के उपाध्यक्ष संचित अरोड़ा का बुटीक है। कुछ ही दूरी पर उनका मकान है। रविवार की सुबह चार बजे बुटीक के सामने स्थित मकान में रहने वाले लोगों ने बुटीक से धुआं उठता देखा। इसकी जानकारी उन्होंने संचित अरोड़ा दी। इसके साथ ही दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई।
पता लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और दमकल विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर करीब डेेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बूटी में रखे तैयार सूट और परिधान जल चुके थे। आग लगने की वजह से शार्ट सर्किट सामने आई है। संचित अरोड़ा ने बताया कि करीब 20 लाख रुपये माल जल गया। अब त्योहारी सीजन में माल बाजार में जाना था, लेकिन आग लगने की वजह से उनका बड़ा नुकसान हो गया।