फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांशीराम कॉलोनी में पालतू कुत्ता घुमाने और गंदगी फैलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने के साथ ही हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के तीन लोगों का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में शनिवार की रात दस बजे हुई। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष का व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए निकला था। उसके कुत्ते ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति के घर के आगे गंदगी फैला दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इस हद तक बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और उनके बीच जमकर मारपीट होने के साथ हंगामा हुआ। झगड़े में दोनों पक्षों की महिलाएं भी आ गई और उनके बीच भी मारपीट हुई।
सूचना पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कुत्ता घुमाने और गंदगी फैलाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों में मिथुन, अर्जुन, कैफ का चालान किया है। इसके साथ ही अन्य लोगों को मुचलकों में पाबंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें