सहारनपुर जनपद में देवबंद के तलहेड़ी में सड़क पार कर रहे चिकित्सक के पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया कि चिकित्सक के पिता सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।