फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने चिकित्सक के पिता को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत, मचा कोहराम

Mon, 02 Oct 2023 05:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Accident in Saharanpur : सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसे में चिकित्सक के पिता की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में देवबंद के तलहेड़ी में सड़क पार कर रहे चिकित्सक के पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया कि चिकित्सक के पिता सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। 

विज्ञापन


अंबोली गांव निवासी मांगेराम (75) रविवार की रात्रि करीब नौ बजे तलहेड़ी बस स्टेंड स्थित चिकित्सक बेटे धर्मपाल की क्लीनिक पर गए थे। कुछ देर रुकने के बाद वह पैदल वापस लौट रहे थे। जब वह सड़क पार करने लगे तभी सहारनपुर की और से आई तेज गति कार ने मांगेराम को टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले ताल ठोकते मुद्दे: थप्पड़ कांड पर हंगामा, चोटी-तिलक या टोपी पर तकरार, जागरुकता से अमन-चैन बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद मौके से फरार हुए चालक को कार सहित घलोली चैक पोस्ट पर पकड़ लिया। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में नगर निगम का अनूठा प्रयास, कबाड़ से जुगाड़ कर बनाई महात्मा गांधी की मूर्ति, बनी आकर्षण का केंद्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें