फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबथुवा रैली को सफल बनाने को किया व्यापक जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मेरठ जनपद के दबथुवा में होने वाली सपा-रालोद की संयुक्त रैली को सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं ने रविवार को कई गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि इस रैली को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने रामपुर मनिहारान एवं देवबंद विधानसभा क्षेत्र के गांव सहजी, कुतबा माजरा, मिर्जापुर, नल्हेड़ा गुर्जर, शेखपुरा, बेलड़ा, बनेड़ा खास, नूनाबड़ी आदि गांव में जनसंपर्क किया। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और जिलाध्यक्ष राव केसर ने कहा कि गठबंधन की दबथुवा रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की रैलियों में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर भीड़ एकत्र की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मनरेगा के मजदूर, स्वयं सहायता समूह से जुडे़ लोगों को दबाव देकर सभाओं में बुलाया जा रहा है। रालोद और सपा की यह संयुक्त रैली इस सरकार को उखाड़ फेंकने में निर्णायक साबित होगी। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में रैली में भागेदारी करने का आह्वान किया। इस दौरान युवा रालोद के जिलाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, गजेंद्र चौधरी, राव फरमान, आरिफ मुखिया, शौकीन राणा, राव जान मोहम्मद, नईम प्रधान, अरविंद चौधरी, पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें