फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों, नहरों को निर्मल रखने की सबकी जिम्मेदारी : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि नदियों और नहरों को स्वच्छ और निर्मल रखने की सभी की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को निभाने से बचना नहीं चाहिए। नदियां लगातार प्रदूषित होना चिंता की बात है। गंगा उत्सव कार्यक्रम में व्यापक स्तर पर जन सहभागिता बढ़ाकर भारतीय संस्कृति की प्रतीक नदियों के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्वी यमुना नहर के किनारे कलसिया स्थित घाट के निकट आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गंगा उत्सव के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। मुजफ्फराबाद ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत प्रधानों, स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों (महिलाओं) सहभागिता की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गंगा उत्सव कार्यक्रम 03 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अन्तर्विभागीय सहयोग से सभी अधिकारी और कर्मचारी जन सहभागिता बढ़ाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलशयात्रा निकाली और नदी किनारे दीप जलाने के साथ आरती की और एकता के गीत गाए। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, उपायुक्त स्वत: रोजगार अरूण कुमार उपाध्याय, ग्राम प्रधान एवं सचिव कलसिया, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा चौधरी, संयोगिता यादव, नीलम, अनीता आदि शामिल रहे।
सूखी नदी पर मनाया उत्सव
फोटो संख्या - 01
सहारनपुर। जिले में सोमवार को गंगा उत्सव के तहत विभिन्न नदियों के किनारों पर दीपोत्सव तो मनाया, लेकिन यहां पानी ही नहीं था। पूर्वी यमुना नहर सूखी पड़ी है तो सहंसरा नदी में भी पानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें