फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कल्याण दिवस पर 58 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित

विज्ञापन
गरीब कल्याण दिवस पर दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर समाज के गरीब व्यक्तियों को लाभान्वित करने का कार्य बहुत ही सराहनीय है। वर्तमान की केन्द्र और प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका विकास करा रही हैं। सरकार गरीबों को आवास, शौचालय, निशुल्क विद्युत और गैस कनेक्शन, पांच लाख का बीमा आदि कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन

शनिवार को गरीब कल्याण दिवस पर आईटीआई परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। विधायक देवेंद्र निम ने दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा स्वागत गीत गाए जाने पर पुष्पगुच्छ देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रामपुर में बने दिव्यांगों के विद्यालय के उच्चीकरण का प्रयास जारी है। कार्यक्रम में 37 लाभार्थियों ट्राईसाइकिल, 11 लाभार्थियों को व्हील चेयर, छह को कान की मशीन और चार को स्मार्ट केन वितरित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारिशा मिश्रा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें