सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के सदस्य 28 अक्तूबर को धरना प्रदर्शन करेंगे।
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित संघ कार्यालय में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई। संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा और महासचिव डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि कर्मचारी एवं शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली, कैश लेस चिकित्सा सुविधा आदि मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। 28 अक्तूबर को संगठन के प्रांतीय आह्वान पर कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन होगा। सीपी सिंह, अशोक मलिक, मोहित राणा, प्रदीप शर्मा, राजकुमार चौधरी, रविंद्र गुप्ता, प्रदीप शर्मा, नीरू सिंह, सुधीर कुमार आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान मनोज सैनी, अश्वनी सैनी, अनंग पाल, राकेश शर्मा, नीरज गर्ग, रविंद्र पंवार, संदीप कुमार, सरवर सिद्दीकी, नरेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद