फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फ्री रिचार्ज का झांसा देकर ठगी कर रहे साइबर अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। साइबर अपराधी अब मोबाइल फोन में तीन माह का फ्री रिचार्ज करने सहित सस्ते दामों में कई ऑफर देने का झांसा देकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। लिंक क्लिक करते ही कई लोगों के मोबाइल फोन में सेव डाटा भी उड़ा लिया। लोग झांसे में फंसकर पैसा खातों में ट्रांसफर भी कर चुके हैं। बीते दिनों में ऐसे कई मामलों की शिकायत साइबर थाने में आई है।
विज्ञापन

साइबर अपराधी टेलीकॉम कंपनियों के नाम से मैसेज और लिंक भेजते हैं। इसमें झांसा दिया जाता है कि यह नंबर लक्की ड्रा में चुना गया है, इसलिए कंपनी की ओर से तीन माह का फ्री डाटा पैक दिया जा रहा है, इसलिए भेजे लिंक को खोलकर पंजीकरण कराएं। इसके साथ ही अगर पूरे वर्ष सस्ता ऑफर चाहिए तो बताए नंबर में पैसा ट्रांसफर कर दें। कुछ लोगों ने लिंक पर क्लिक किया तो उनका मोबाइल फोन हैंग होने के साथ ही सेव डाटा और सोशल साइट पर बनाए एकाउंट के पासवर्ड भी लीक हो गए। कुछ लोगों ने ऑफर के चक्कर में खाते में पैसा ट्रांसफर किया है। इन लोगों ने साइबर थाने में भी मामले की शिकायत की है।
केस - 1 -
शारदानगर निवासी जितेंद्र अर्फ अंश मेहरा से तीन माह का रिचार्ज फ्री देने का झांसा देकर मोबाइल फोन का डाटा उड़ा लिया गया और फिर उनके फेसबुक एकाउंट से लोगों से पैसा मांगकर ठगी की गई।
विज्ञापन

केस - 2 -
खाता खेड़ी निवासी राशिद को दो साल का रिचार्ज 1100 रुपये में देने का झांसा देकर ऑनलाइन पैसा जमा करा लिया, लेकिन उनका रिचार्ज नहीं हुआ।
केस - 3 -
पटेलनगर निवासी सरदार हन्नी को भी मैसेज भेजकर फ्री रिचार्ज करने का झांसा दिया, लेकिन वह झांसे में नहीं आए और पुलिस से शिकायत की। इसी तरह गोविंदनगर निवासी सचिन ने भी पुलिस हेल्पलाइन नंबर ऐसे ही ठगों की शिकायत की।
----- वर्जन
ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं, जिनमें पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। नागरिकों भी चाहिए कि ऐसे ठगों के झांसे में ना आकर इनकी जानकारी पुलिस को दें। -- राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें