फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में ईद-उल फितर का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। कोरोना के चलते दो साल बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाहों ओर मस्जिदों में अकीदत के साथ सजदा कर ईद की नमाज अदा की। मुल्क और दुनिया में अमन, भाईचारे और शांति की कामना की विशेष दुआ कराई गई।
विज्ञापन

गंगोह में ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा नगर की तीतरो मार्ग स्थित ईदगाह, सराय पट्टी ईदगाह और मदरसा अशरफ उल उलूम मस्जिद में नमाज अदा की गई। बच्चों में भी ईद को लेकर बेहद उत्साह दिखा। सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक कीरत सिंह, पूर्व विधायक इमरान मसूद, सपा के प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसेन, सपा गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसेन, पूर्व विधायक महीपाल माजरा, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद आदि ने भी नगर वासियों को ईद की मुबारकबाद दी। सरसावा जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मेहताब अनवर ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान नागरिक सुरक्षा कोर के प्रभागीय वार्डन देशबंधु शर्मा के नेतृत्व में वार्डनों की टीम तैनात रही। नरेश चंद जैन, रमेश सुखीजा, सरदार अवतार सिंह, दिनेश गुप्ता, देशबंधु शर्मा, संजय शर्मा, अवनीश कांबोज, रविंद्र आदि ने नमाजियों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मुनाजिर हुसैन जैदी, हाजी मसूद अहमद, राव अखलाक, हारून मुखिया, लईक बेग, सैफ जमाली, वाजिद जाफर जैदी, रजा जैदी, राव सईद, सलीम ख्वाजा आदि रहे। चिलकाना ईदगाह में मौलाना मुआव्वज, सुल्तानपुर ईदगाह में मुफ्ती फरमान, पठेड़ स्थित ईदगाह में मौलाना मुजीब उर रहमान ने नमाज अदा कराई। पटनी, खेड़ा मेवात, फिरोजाबाद, बुड्ढाखेड़ा, पैरागपुर की ईदगाहों में भी नमाज अदा की गई। तीतरो नगर सहित देहात धानवा, चंदपुरा, झाड़वन, बाल्लू, फतेहपुर ठोल्ला, आसफगढ़ पापड़ी आदि गांवों में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा की। अंबेहटा ईदगाह पर ईद की नमाज मुफ्ती जुबैर ने पढ़ाई। गागलहेड़ी के गांव हरोड़ा, कैलाशपुर, कोलकी कला, चांदपुर, सैय्यद माजरा में ईद की नमाज अदा की गई।
रामपुर मनिहारान ईदगाह पर नायब शहर काजी अदील फारूखी ने नमाज अदा कराई। काजी अदनान, काजी फरहान, जमील अहमद फोरमेन, जुनेद चौधरी, आबिद हसन, नदीम अहमद, जोगेंद्र चौधरी, खलील अहमद, अब्दुल, निजाम, चेयरमैन प्रतिनिधि विवेकांत सिंह ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। बेहट ईदगाह पर जामा मस्जिद के इमाम राशिद जमाल कासमी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद ईदगाह में पौधरोपण भी किया गया। चेयरमैन अब्दुल रहमान, हाजी अहसान कुरैशी, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल, मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी, संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी, मिर्जा फजलुर्रहमान सहित सीओ रामकरण सिंह एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार पांडेय ने सभी को ईद मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

नानौता की बड़ी ईदगाह में मौलाना मो. आलिम साहब, ईदगाह सादात में मौलाना सैय्यद असद अली, मोहल्ला शेखजादगान स्थित जामा मस्जिद में मौलाना जिकरिया सिद्दीकी, पुरानी शिया मस्जिद में मौलाना हिदायत हुसैन ने ईद उल फितर की नमाज अदा कराई।

चिलकाना में ईद की नमाज अदा करते अकीदतमंद- फोटो : SAHARANPUR

सरसावा ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ते नमाजी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें