फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि पाने के लिए ई-केवाईसी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने वाले किसानों के लिए अपने खातों की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। अब इसकी अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जुलाई कर दिया है। जनपद में इस योजना के लाभ पाने वाले 2, 98, 849 किसानों में से 88,898 की ई- केवाईसी अभी भी लंबित है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष देती है। जिससे दो-दो हजार रुपये तीन किस्तों में दिया जाता है। यह धनराशि किसानों के खाते से सीधे ट्रांसफर होती है। इस योजना का लाभ पात्र लोगों को मिले, इसके लिए इसमें पारदर्शिता बरती जा रही है। इसके लिए लाभ पाने वाले किसानों के लिए केंद्र सरकार ने खाते की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। जिससे अपात्र किसानों को चिह्नित कर न सिर्फ उनकी सम्मान निधि पर रोक लगाई जा सके बल्कि प्राप्त की गई धनराशि की वसूली भी हो सके। कृषि विभाग ने मृतक, आयकर दाता सहित अन्य अपात्र किसानों से प्राप्त की गई धनराशि की वसूली शुरू कर रखी है। केंद्र सरकार ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि को चार बार बढ़ा चुकी है। अब एक बार फिर से किसानों को 30 जुलाई तक ई-केवाईसी कराने का समय दिया है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को सम्मान निधि की 12वीं किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है।
30 जुलाई तक अवश्य करा लें ई-केवाईसी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। इसको लेकर किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। सरकार ने अब ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि को 30 जुलाई कर दी है। सभी किसान ई-केवाईसी जरूर करा लें, नहीं तो सम्मान निधि की अगली किस्त से वंचित रहना पड सकता है। - डॉ. राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सम्मान निधि में ई-केवाईसी की स्थिति
तहसील लंबित ई-केवाईसी
बेहट 16842
देवबंद 14654
नकुड 25167
रामपुर मनिहारान 12581
सहारनपुर 19654
नोट: कृषि विभाग के 27 जून के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें