फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी के गीतों पर झूमे श्रद्घालु

विज्ञापन
राजौरी हाउस में आयोजित कान्हा जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बांके बिहारी के गीतों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

सहारनपुर। मटियामहल स्थित राजौली हाउस में भगवान कान्हा जी जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया। राजौली हाउस में ठाकुर जी की स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने बांके बिहारी के गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके साथ ही भगवान श्री राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन शामिल हुए। इस मौके पर बांके बिहारी कीर्तन भी आयोजित किया गया, जिसमें कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात ठाकुर जी की आरती उतारी गई और प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अतुल माहेश्वरी, डीपीआरओ आलोक शर्मा, संदीप शर्मा, उमेश रोरिया, नीरज शर्मा, हरिओम सिंघल, विवेक तायल, अजय गर्ग, विनोद पंवार, रविंद्र माहेश्वरी, कृष्ण गोपाल माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, पुनीत माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी, ऋषि माहेश्वरी, मेहुल, मानस, मंशा, मान्या, प्रियांशु मौजूद रहे।

राजौरी हाउस में आयोजित कान्हा जी का जन्मोत्सव मनाता माहेश्वरी परिवार- फोटो : SAHARANPUR

राजौरी हाउस में आयोजित कान्हा जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें