फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा: पुलिस ने सुरक्षा घेरा किया मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत कर लिया है। इसके तहत रामलीला स्थलों के अलावा प्रमुख बाजारों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके साथ ही दशहरे वाले दिन सुबह से ही रूट डायवर्जन प्लान लागू होगा।
विज्ञापन

महानगर में 20 से अधिक जगहों पर रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके अलावा देवबंद, गंगोह, बेहट, रामपुर मनिहारान सहित देहात क्षेत्रों में भी कार्यक्रम होंगे और शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। पुतला दहन स्थलों के आसपास थाना पुलिस के अलावा पीएसी को भी लगाया जाएगा। इसके अलावा संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जाएगी। साथ ही एसपी यातायात ने पुलिस को रूट डायवर्जन प्लान लागू करने निर्देश दिए हैं, जो 15 अक्तूबर की सुबह से लागू हो जाएगा। भारी वाहनों को शहर के अंदर नहीं आने दिया जाएगा। एसएसपी ने खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया है। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि दशहरे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इसको लेकर सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। बाजारों में पुलिस की गश्त को भी बढ़ाया जाएगा। शोभायात्राओं के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामलीला के आयोजकों से भी बात कर ली गई हैं। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें