फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के विरोध के चलते दो बार करना पड़ा पेराई सत्र का उद्घाटन

विज्ञापन
ीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसान को सम्मानित करते सांसद प्रदीप चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल के 43 वें पेराई सत्र का उद्घाटन दो बार विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। कैराना सांसद के साथ तय समय से पूर्व पेराई सत्र का उद्घाटन करने पर किसानों ने मिल के जीएम ललित कुमार से मिलकर इसका विरोध किया। किसानों के विरोध को देखकर मिल जीएम ने दोबारा से पेराई सत्र का उद्घाटन किया। इस दौरान जीएम ने गन्ना किसानों से अधिक से अधिक गन्ना चीनी मिल को पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

सोमवार को किसान सहकारी चीनी मिल का उद्घाटन कैराना सांसद प्रदीप चौधरी व क्षेत्र के किसानों ने हवन पूजन और मंत्रोच्चारण के साथ पंडित विष्णु शंकर उपाध्याय ने किया। पेराई सत्र के लिए पहली बैलगाड़ी लाने वाले भनेड़ा खेमचंद निवासी सोमपाल सिंह पुंडीर को शाल भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद पहुंचे भाजपा नेता रविंद्र पुंडीर, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर, भारतीय किसान यूनियन अम्बावत युवा राष्ट्रीय महासचिव नीरज चौधरी व अन्य किसानों ने तय समय से पहले उद्घाटन का आरोप लगाकर विरोध जताया। कहा चीनी मिल क्षेत्रीय किसानों से चलता है, जिनका गन्ना मिल को लेना है। किसानों में नेताओं के बढ़ते गुस्से के बाद मिल के जीएम ललित कुमार ने दोबारा किसानों को मिल प्रांगण में बैठा कर विधिवत रूप से दोबारा से हवन पूजन कराया। इसके बाद ही किसान शांत हो सके। इस मौके पर रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, भूमि विकास बैंक चेयरमैन नानौता अजीत सिंह राणा, गंगोह ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि दिनेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, सभासद सन्नी राणा, पूर्व प्रधान बिजेंद्र त्यागी, जसवीर राणा, संजयवीर राणा, अनुराग चौधरी, अश्वनी प्रबंधक प्रदीप पुंडीर, प्रमोद राणा कुआं खेड़ा, मिल डायरेक्टर अमि सिंह, सतीश राणा, वरिष्ठ लिपिक प्रमोद राणा, मौलवी जिक्रिया सिद्दीकी, यूनियन लीडर कृष्ण सिंह आदि उपस्थित रहे।
इस संबंध में किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम ललित कुमार ने बताया क्षेत्रीय सांसद प्रदीप चौधरी को कैराना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाना था। इसके चलते उद्घाटन समय से पूर्व किया गया। वही विधायक देवेंद्र निम के पहुंचने पर हवन पूजन कर कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा सरकार ने सहकारी चीनी मिलें समय से चलाकर किसानों के हित की बात की है।
विज्ञापन

पूरी क्षमता के साथ चालू हुआ चीनी मिल
चीनी मिल के मुख्य अभियंता संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि चीनी मिल में मशीनों की सफाई और मरम्मत के सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं, चीनी मिल पूरी क्षमता के साथ आज से चालू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि नौ नवंबर को किसानों को 25 हजार क्विंटल का गन्ना इंडेंट काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें