फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अनुसूचित न करें धर्मांतरण, अन्यथा आरक्षण नहीं मिलेगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अनुसूचित न करें धर्मांतरण, अन्यथा आरक्षण नहीं मिलेगा’
विज्ञापन

छुटमलपुर। हिंदू जागरण मंच और रविदासी विद्वत सभा कमिश्नरी सहारनपुर के सानिध्य में बुधवार को जिला स्तरीय रविदासी संत सम्मेलन व सत्संग का आयोजन किया गया। महंत जगराम दास ने कहा कि यदि किसी अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने धर्मांतरण किया, तो उसे आरक्षण नहीं मिलेगा। इसलिए धर्म न बदलें।
विज्ञापन

भूलनी में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता सिद्धपीठ खुरासान गढ़ी पंजाब के महंत सुरेंद्र दास ने कहा कि आज हम गुरू समनदास जी की जयंती मना रहे हैं। गुरू रविदास जी महाराज एवं समनदास जी महाराज की शिक्षाओं को आत्मसात करें। नशामुक्ति, शिक्षा प्रसार व महिला शिक्षा को बढ़ावा दें। आज विभिन्न प्रकार की विधर्मी व राजनीतिक शक्तियां समाज में भ्रांति पैदा कर रही हैं। हमें उनसे सतर्क रहते हुए समाज को आध्यात्म के मार्ग पर ले जाना है। कार्यक्रम संयोजक व जिला हिंदू जागरण मंच के संयोजक महंत जगराम दास ने कहा कि ईसाई मिशनरियों द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। जो अनुसूचित समाज का व्यक्ति धर्मांतरण करेगा, उसका आरक्षण का अधिकार समाप्त हो जाएगा। इसलिए बहकावे में नहीं आना है। मंच के मेरठ प्रांत के संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने 50 संतों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रवीर, महंत मदनदास, महंत सुंदरदास, महंत प्रेमदास, महंत धर्मदास, महंत पुष्पेन्द्र दास आदि संतों ने प्रवचन दिया। अश्विनी शर्मा, राजकुमार शर्मा, योगेश चौहान, धर्मपाल कश्यप, जगदीश, हर्ष डाबर, प्रदीप ठाकुर, शिवम जोगी, बीर सिंह, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें