फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे मंडलायुक्त ने ली दवाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में दवाओं की स्थिति जानने के लिए मंडलायुक्त लोकेश एम बुधवार की सुबह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दोनों अस्पतालों के दवा स्टोर का निरीक्षण करते हुए चिकित्साधिकारियों और स्टोर प्रभारियों से बात की। जो दवाएं नहीं हैं उनको स्थानीय स्तर पर खरीदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीते दिनों अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के सामने जिला महिला अस्पताल में दवाओं की कमी होने की बात आई थी। इसी को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दोनों अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली। जो दवाएं नहीं थी उनके बारे में भी पूछा। इसके बाद दवाओं के लिए सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक की फोन से लखनऊ बात कराई। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि बीमारियों का मौसम है। ऐसे में दवाओं की किसी भी स्तर पर कमी न रहने पाए। यदि जरूरत पड़े तो स्थानीय स्तर पर दवाएं खरीदी जाएं, मगर कोई भी मरीज ऐसा न रहे, जिसे कोई दवा अस्पताल में ना मिले। निरीक्षण के दौरान दोनों अस्पतालों की सीएमएस और चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें