सहारनपुर। जिले भर में दशहरे पर रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर, धरनि परेउ द्वौ खंड बढ़ाई, चापि भालु मर्कट समुदाई। रामलीला स्थलों पर प्रभु श्रीराम और रावण के बीच महासंग्राम हुआ। श्रीराम ने रावण पर शक्ति छोड़ी, लेकिन शीश कटने के बावजूद वह बार-बार बच गया। तब विभीषण ने श्रीराम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। इसलिए उसकी नाभि पर प्रहार करें। इसके बाद श्रीराम की ओर से छोड़ा गया तीर रावण की नाभि में लगा और उसे मुक्ति मिल गई। इसके बाद रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। श्रीराम और रावण के बीच हुए संवाद सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला भवन में रावण का वध होने के बाद पुतले का दहन किया गया। इस दौरान प्रधान विनय जिंदल, मंत्री चौधरी माई दयाल मित्तल, कोषाध्यक्ष मनुज तायल, उत्सव संचालक मुकेश सिंघल, वरिष्ठ उप प्रधान आलोक अग्रवाल, राजा जैन, सिद्धार्थ बंसल, अनिल अग्रवाल, अमित गर्ग, नीरज गर्ग मौजूद रहे। भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टीटू कॉलोनी में रावण व कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। इस दौरान अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसवीर मोगा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद फारुख, संयोजक दीपक मलिक, कमल मखीजा, प्रबंधक अनिरुद्ध गुरुंग, निर्देेशक बब्बर जंग गुरुंग, कोषाध्यक्ष चेतन कौशिक, प्रमोद धीमान, विवेक, शिवा गांधी मौजूद रहे।
भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर मैदान पर दो पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान नरेंद्र शर्मा, महामंत्री वरुण शर्मा, सुरजीत सिंह वालिया, नवीन शर्मा, विनय लाल संवई, भारत वर्मा, राजकुमार चौधरी, विशाल भारद्वाज मौजूद रहे।
श्री आशुतोष मंदिर क्लब द्वारा गुरुद्वारा रोड स्थित मैदान पर एक पुतला जलाया गया। इस दौरान प्रधान गौरव चौधरी, संयोजक संजय भसीन, संदीप भाटिया, अंकित गुलाटी, दिनेश सक्सेना, विनय दुग्गल, हेमंत अरोड़ा, अमित वत्ता, दीपक खन्ना, रवि अरोड़ा उपस्थित रहे। आवास-विकास में स्थित पार्क में रावण का पुतला फूंका गया। इस दौरान दिनेश सेठी, संजय कपूर, राहुल अरोड़ा, रोहन, संजय कपूर उपस्थित रहे। रेलवे यूथ सोशल क्लब द्वारा रेलवे कॉलोनी में रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले जला गए। इस दौरान मुख्य संयोजक चंद्रजीत सिंह निक्कू, डॉ. सुनील अग्रवाल, सुखविंदर कौर, अश्वनी शर्मा, प्रतीक गुप्ता, सहज, राजीव कुमार, मिंटा मौजूद रहे।
उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड रेलवे क्लब में दो पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान प्रधान रवि जुनेजा, अमित यादव, पंकज बजाज सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सुपर कलब गोपाल नगर नुमाइश कैंप में दो पुतले जलाए गए। इस दौरान प्रधान राकेश सूरी, सुुुधीर गुंबर, राजीव वधवा, भारती पसरीचा, अनिल रसवंत, सुुुधीर गुंबर, गोलू बजाज मौजूद रहे। नवयुग सेवा समिति केशव नगर नुुमाइश कैंप में दो पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान मुख्य संयोजक सुभाष गंगा, दीपक जुनेजा, सन्नी तनेजा, गुलशन फुुटेला, दीपक मदान, ऋषि बजाज मौजूद रहे। श्री रामलीला कमेटी कपिल विहार में पुतले जलाए गए। इस दौरान प्रधान विनोद कुमार, महामंत्री अक्षय कुमार, अनिमेष गुप्ता, महेंद्र कुमार शर्मा, आनंद कुमार उपस्थित रहे।
डीएम, एसएसपी ने देखी सुरक्षा व्यवस्था
रामलीला स्थलों पर पुतले दहन के दौरान आसपास पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। वहीं, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा और एसपी सिटी राजेश कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भ्रमण करते रहे।