फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में मंडलायुक्त ने लगाई लेखपालों की क्लास

विज्ञापन
लेखपाल से खेत नपाई के उपकरणों के विषय में सवाल पूछते कमिश्नर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त तथा डीआईजी ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने लेखपालों के पास मिलने वाले नापतोल के उपकरणों की उपलब्धता के विषय में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

शनिवार को सरसावा थाने पर आयोजित समाधान दिवस में मंडलायुक्त सहारनपुर डा लोकेश एम तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ प्रीतिंदर सिंह पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए अधीनस्थों को त्वरित निराकरण के आदेश दिए। अधिकारियों की मौजूदगी के दौरान तीन प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से एक प्रार्थना पत्र पुलिस से तथा दो राजस्व विभाग से संबंधित थे।
इस दौरान डा लोकेश एम ने सभी लेखपालों की तगड़ी क्लास ली। दरअसल कमिश्नर ने एक लेखपाल से पूछा कि जब जमीन की माप तोल करने जाते हो तो क्या उपकरण साथ ले जाते हो। इस पर लेखपाल ने बताया कि गुनिया, जमीन का सजरा आदि के माध्यम से नापतौल की जाती है जिस पर कमिश्नर ने लेखपाल को सजरा नापने वाली गुनिया दिखाने को कहा जो लेखपाल नहीं दिखा पाया। इसके उपरांत कमिश्नर ने सख्ती के साथ सभी लेखपालों को गुनिया प्रस्तुत करने का आदेश दिए। अधिकतर लेखपालों ने गुनिया के साथ ही जमीन को नापने का उपकरण जरीब कंडा दिखाया तो कमिश्नर संतुष्ट हो गए। उन्होंने सख्त आदेश दिए की लेखपाल नपाई से संबंधित सभी उपकरण अपने साथ रखेंगे। करीब आधा घंटा तक सरसावा थाने में रुकने के पश्चात दोनों अधिकारी सहारनपुर की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें