फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को मिला फिजीशियन, मरीजों को होगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में फिजीशियन की कमी धीरे-धीरे दूर हो रही है। अभी तक मात्र एक फिजीशियन पर ओपीडी, वार्ड, आईसीयू और इमरजेंसी वार्ड तक की जिम्मेदारी थी। ऐसे में एक और फिजीशियन के मिलने के बाद व्यवस्था में सुधार होगा, जिसका सबसे अधिक लाभ मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी पद से सेवानिवृत्त डॉ. बीएस सोढ़ी एमडी मेडिसिन हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने जिला अस्पताल में सेवा देने की इच्छा जाहिर की, साथ ही निदेशालय जाकर औपचारिकताएं पूर्ण की। तीन दिन पहले निदेशालय ने प्रदेश भर में रखे गए चिकित्सकों की सूची जारी की है, जिसके बाद डॉ. बीएस सोढ़ी ने शनिवार को ज्वाइन कर लिया और ओपीडी में बैठकर मरीज देखे। डॉ. सोढ़ी मौजूदा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक से पहले सहारनपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी थे। माना जा रहा है कि उनके आने के बाद पूर्व से तैनात डॉ. अनिल वोहरा को थोड़ी राहत मिलेगी और मरीजों को लाभ मिलेगा।
सीएमओ रहे डॉ. बीएस सोढ़ी का चयन जिला अस्पताल में फिजीशियन के लिए हुआ है। उन्होंने शनिवार को ज्वाइन भी कर लिया है। चूंकि वह एमडी मेडिसिन हैं और अनुभवी हैं तो निश्चित तौर पर उनके अनुभवों का लाभ जिला अस्पताल और मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आभा वर्मा, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें