फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में एसडीएम को मिली खामियां

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करती एसडीएम प्रणता ऐश्वर्या - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। एसडीएम प्रणता ऐश्वर्या ने रामपुर मनिहारान विकास खंड के गांव दुहारकी के प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में अनियमितता मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

गांव दुहारकी के प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण को पहुंची एसडीएम प्रणता ऐश्वर्या को नल के पास मिड डे मील के बर्तन फैले मिले। शौचालयों में गंदगी, दरवाजे व टोटी टूटी मिली। प्रांगण में कुत्ते घूमते मिले, मिड डे मील की सब्जी में पानी की मात्रा ज्यादा थी। विद्यालय में हर तरफ गंदगी मिली। 22 बच्चों की उपस्थिति दर्शायी, जबकि मौके पर 19 बच्चे मिले। कक्षा में न सैनिटाइजर और न ही साबुन मिला। विद्यालय की यह दशा देखकर एसडीएम ने प्रधानाध्यापिका उमेश से पूछा क्या उन्हें विद्यालय के कार्यों में रुचि नहीं है। उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बाद में पहासु के प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया, वहां सब कुछ ठीक मिला। उनके साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार नितिन राजपूत, खंड विकास अधिकारी भी साथ रहे।

प्राथमिक विद्यालय दुहारकी में मिड डे मील के फैले पड़े बर्तन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें