फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव विवाह कथा में श्रद्घालुओं को किया भक्ति भाव से सराबोर

विज्ञापन
मल्हीपुर रोड़ स्थित श्री सिद्घेश्वर महादेव मन्दिर में शिव महापुराण कथा करते आर्चाय रजनीश - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सिद्ध मृत्युंजय महादेव मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा में शनिवार को आचार्य रजनीश ने श्रद्धालुओं को शिव विवाह की कथा सुनायी। उन्होंने शिव विवाह को भजनों के माध्यम से सुनाते हुए श्रद्धालुओं को श्रद्धाभाव से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

देहरादून- पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित निर्माणाधीन सिद्ध मृत्युंजय महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा चल रही है। आचार्य रजनीश ने भगवान शिव की महिमा का भजनों के माध्यम से गुणगान किया। शनिवार को आचार्य ने शिव विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति से सराबोर कर दिया। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का उद्देश्य वेद शिक्षा का प्रचार प्रसार करने के साथ ही गरीब कन्याओं की सामूहिक शादी करना भी है। मंदिर में चल रहे अखंड भंडारे का आयोजन शनिवार को ग्राम सढ़ौली हरिया की ओर से किया गया। इस दौरान रविन्द्र त्यागी, राजकुमार चौहान, राहुल शर्मा, महावीर सिंह, सोमपाल छोकर, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद मित्तल, कनक सिंह, नरेश कुमार, मोहकम सिंह, मोहित शर्मा, अरूण कपिल, साधुराम शर्मा, डॉक्टर ओमकुमार, राजेंद्र सिंह, महीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें