शाकंभरी माता के दरबार में उमड़े श्रद्वालु
- फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों के मध्य स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी क्षेत्र दिन भर माता के जयकारों से गुंजायमान रहा। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ माता के दर्शनों को उमड़ी।
मंगलवार को सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार शाम से ही पदयात्री काफिले के रूप में मां के भवन पर एकत्रित होने शुरू हो गए थे। पदयात्रियों के साथ लेटकर जाने वाले भक्तों की संख्या भी कम नहीं रही। बड़ी संख्या में भक्त भूरा देव से लेटकर उबड़ खाबड़, पथरीले रास्तो से होकर पहुंच रहे हैं। ऐसे भक्तों की आस्था भी देखते ही बन रही है। पदयात्रियों के लिए जगह जगह भंडारों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा मंदिर परिक्षेत्र में शंकराचार्य आश्रम, संकटमोचन हनुमान मंदिर, बगलामुखी मंदिर, रक्तदंतिका मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया है। भूरा देव मंदिर से पांच किमी दूर स्थित शिवालिक पहाड़ियों के मध्य स्थित संश्ररा ठाकुर मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर कर विष्णु भगवान की पूजा अर्चना की। संवाद
शाकंभरी माता के दरबार में उमड़े श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR