फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम सत्य धर्म की पूजा कर की राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना

विज्ञापन
जैन मंदिर बड़ताला यादगार में पूजा अर्चना करते श्रधालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन जैन मंदिरों में श्रद्धा भाव से उत्तम सत्य धर्म की पूजा अर्चना की गई। जैन समाज के लोगों ने भक्तिभाव से संगीतमय पूजा अर्चना कर श्रीजी से सर्व कल्याण की कामना कर अभिषेक किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जिनालयों में जैन समाज के लोग सफेद और पीले वस्त्र में इंद्र का वेश धारण कर पहुंचे और राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना के साथ श्रीजी का अभिषेक किया। जैन बाग स्थित प्राचीन दिगंबर जैन में आयोजित कार्यक्रम में वृति सीए अनिल जैन ने कहा कि पर्यूषण पर्व के प्रथम चार दिवस में उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव व उत्तम शौच धर्म की पूजा- आराधना करने के उपरांत आत्मा में सत्य, संयम, तप, त्याग के गुण स्वत: प्रकट हो जाते हैं। सत्य का आशय हित-मित-प्रिय वचन बोलने से है, जिसमें जीव मात्र की भलाई हो।
इस दौरान पंडित राजकुमार, अनिल जैन, नवीन जैन, मनीष जैन, सुखमाल जैन, मनोज जैन, संजय जैन, संदीप जैन, अजय जैन, दिनेश जैन, राकेश जैन, पंकज जैन, प्रवीण जैन, प्रदीप जैन, दीपक जैन, तरुण जैन, प्रकाम जैन, सौरभ जैन, नितिन जैन, मुकेश जैन मौजूद रहे। उधर, आवास विकास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में चौधरी संदीप जैन के नेतृत्व में जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए विशेष पूजा की गई। जैन समाज के महामंत्री संजीव जैन ने कहा कि मनुष्य को बोलने से पहले अवश्य विचार करना चाहिए। यदि बोले हुए वचनों से कोई मार्ग भ्रमित होता है तो ऐसा सत्य भी अभी असत्य ही कहलाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान पार्षद मनोज जैन, कुलभूषण जैन, राकेश जैन, वीरेंद्र जैन, श्रवन जैन प्रवीण, आकाश जैन, मोहित जैन, संजय जैन, अनुज जैन, प्रदीप जैन, बिट्टू जैन, संदीप जैन, अनिल जैन, बोबी जैन, वैभव जैन, टीटी जैन, नवीन जैन, मनीष जैन, गौरव जैन, दीपक जैन, श्रेयांश जैन, अभिषेक जैन, तरुण जैन, प्रकाश जैन, दिनेश जैन मौजूद रहे। वहीं, मोहल्ला शोरमियान स्थित पंचायती मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। बड़तला यादगार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री पुष्पदंत भगवान की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान सचिन, अमरीश, मनोज, संजीव जैन, विनय जैन, अजय जैन, संजय जैन, राजकुमार जैन, मनीष जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें