-- श्री बालाजी जन्मोत्सव के तहत हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सिद्ध पीठ प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर में श्री बालाजी जन्मोत्सव महायज्ञ के कार्यक्रमों की श्रृंखला में श्री विष्णु सहस्त्रनाम पाठ किया गया। इसके साथ ही श्री बालाजी की महिमा का गुणगान किया।
मोहल्ला चोंताला स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर में श्री बालाजी अध्यात्मिक सत्संग मंडल साधक परिवार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत राष्ट्र कल्याण के लिए श्री विष्णु सहस्त्रनाम पाठ करने के साथ यज्ञ हुआ। अधिष्ठाता पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही ने श्री बालाजी महाराज को चोला अर्पण कर देव पूजन किया। पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने लोक कल्याण के लिए यज्ञ को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि जो पंच महायज्ञ कर शेष बचा हुआ ग्रहण करते हैं, वह मनुष्य पापों से मुक्त हो जाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर यज्ञ करते रहना चाहिए। श्री विष्णु सतनाम पाठ आचार्य अजय किरण, पंडित प्रवीण वशिष्ठ, पंडित संजय शास्त्री, पंडित संदीप भारद्वाज व पंडित मयंक शर्मा ने विधिवत पूजन कराया। इसके साथ ही भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बालाजी भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबकर झूमने को मजबूर हो गए। इस दौरान विनय जिंदल, सुशील गोयल, मुकेश चौरसिया राकेश मित्तल, मुकेश मित्तल, मनमोहन शर्मा, राकेश मोहन, संजय भारद्वाज, राजेश वर्मा, पार्षद मानसिंह जैन, पवन गोयल मौजूद रहे।