फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि, बुखार के दस मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तीन और मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनके साथ ही जनपद में अभी तक डेंगू के 433 मरीज मिल चुके हैं। उधर, वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविरों में भी सोमवार को बुखार के दस मरीज मिले हैं, जिनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि बुखार के मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच लगातार कराई जा रही है। सोमवार को भी तीन मरीजों में डेंगू आया है। सभी की हालत में सुधार है। इसके अलावा वेक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया पर नियंत्रण के लिए सोमवार को जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों द्वारा ब्लॉक पुवांरका के गांव कलालहटी, ब्लॉक बलियाखेड़ी के गांव शेखपुरा कदीम, नौजली, बेलड़ा जुनारदार, घोघरेकी, ब्लॉक रामपुर मनिहारान के एसडीएम ऑफिस, ब्लॉक के गंगोह के गांव बहलोलपुर में शिविर लगाए गए। इनमें कुल 95 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिनमें बुखार के भी दस मरीज रहे। इसके अलावा टीमों के द्वारा 1034 घरों पर जाकर 2917 लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया गया। शिवांका ने बताया कि 18 अगस्त 2021 से लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभी तक 1637 शिविर लगाकर 27181 मरीजों को उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें