फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय समाज के युवाओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते क्षत्रिय समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सम्राट मिहिर भोज प्रकरण को लेकर राजपूत उत्थान सभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से जुडे़ युवाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष विनय राणा और राजपूत उत्थान सभा के जिलाध्यक्ष संदीप पुंडीर, अरुण राणा एवं मोंटी राणा आदि के नेतृत्व में एकत्र हुए क्षत्रिय समाज के युवाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। विनय राणा ने कहा कि मिहिर भोज प्रकरण जातीय उन्माद फैलाने का एक षड्यंत्र है। इसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पुरातत्व विभाग की टीम एवं अन्य अभिलेखों और इतिहासकारों द्वारा बताया गया कि मिहिर भोज क्षत्रिय राजपूत सम्राट थे। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय राजपूत सम्राट मिहिर भोज किसी जाति विशेष के नहीं बल्कि सभी देशवासियों के हैं।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. कुशल पाल सिंह पुंडीर ने कहा कि मिहिर भोज ने लंबे समय तक मुगलों से संघर्ष किया। इसके चलते ही आज हिंदुस्तान में सनातन संस्कृति जिंदा है। उन्होंने कहा गुर्जर समाज द्वारा मिहिर भोज को गुर्जर बताना सरासर गलत है। यदि गुर्जर समाज मिहिर भोज को सम्मान देता है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। गुर्जर समाज मिहिर भोज को गुर्जर ना लिखकर हिंदू सम्राट लिखे। इससे आपसी भाईचारा कायम रहेगा। इस दौरान नागेंद्र राणा, देवेंद्र राणा, मोनू राणा, मोंटी राणा, सतेंद्र राणा, आदित्य चौहान, सौरभ राणा, तुषार राणा, गौरव राणा, अभिमन्यु, विवेक, मोदी राणा आदि युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें